मां बनने वाली हैं सागरिका घाटगे! 3 साल पहले की थी क्रिकेटर जहीर खान से शादी

10/12/2020 10:32:21 AM

मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आए दिन खुशखबरी आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा के बाद हाल ही में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी यह घोषणा की कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।

अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस सागरिका घाटगे का नाम भी जुड़ गया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सागरिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। सागरिका इस समय आईपीएल टूर्नामेंट के लिए UAE में हैं।

जहां हाल ही में उन्होंने पति और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खानजहीर खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया था।  जहीर के बर्थडे सेलिब्रेशन में सागरिका ब्लैक कलर की लूज ड्रेस पहने दिखीं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। हालांकि जहीर या सागरिका की तरफ से इस खबर पर अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है।


सागरिका और जहीर ने 24 अप्रैल 2017 को अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद नवंबर 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।सागरिका का जन्म महाराष्ट्र में बॉलीवुड प्रड्यूसर विजेन्द्र घाटगे के घर हुआ था। सागरिका असल में कोल्हापुर के शाहू महाराज के घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं।

 

सागरिका ने भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बन गईं। इसी वजह से उन्हें साल 2007 में भारतीय महिला हॉकी टीम पर आधारित फिल्म 'चक दे इंडिया' में प्रीती सबरवाल किरदार के लिए चुना गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'चक दे इंडिया' के अलावा उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'रश' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके जबरदस्त किसिंग सीन भी थे।हिन्दी फिल्मों के अलावा वह पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है।


 

Smita Sharma