Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, ''चक दे इंडिया'' एक्ट्रेसेस सागरिका घाटगे और शिल्पा शुक्ला ने की तारीफ

8/2/2021 5:17:01 PM

मुंबई. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम बहुत शानदार खेली है। टीम अपने इस प्रदर्शन से सेमीफाइनल में पहुंच गई है। महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। महिला ने ये जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। महिला टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। स्टार्स भी इससे बेहद खुश हैं और सहारना कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सहारना की है।

PunjabKesari
सागरिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर की है। जिसमें महिला हॉकी टीम जीतने के बाद खुशी से एक-दूसरे के गले लगी हुई नजर आ रही है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- महिला टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश करने की इस थ्रीलिंग खबर के साथ मेरी सुबह हुई। हमारी महिलाओं को और भी ज्यादा पावर। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

PunjabKesari
फिल्म 'चक दे इंडिया' की दूसरी एक्ट्रेस शिल्पा शुक्ला ने भी टीम इंडिया की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- खुशी के आंसू इडिया इंडिया। इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी लगाई है।

PunjabKesari
बता दें फिल्म 'चक दे इंडिया' में सागरिका घाटगे और शिल्पा शुक्ला ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया था। ये फिल्म काफी हिट हुई। ये फिल्म 10 अगस्त 2007 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने अहम भूमिका निभाई थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News