ऋतिक रोशन की भांजी की बर्थडे पार्टी में सबा आजाद ने जमाया रंग, शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

9/15/2023 4:27:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद संग अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सबा ऋतिक की फैमिली के काफी करीब हैं और वह उनके हर फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं। हाल ही में सबा बॉयफ्रेंड ऋतिक की भांजी सुरानिका की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं, जहां वह उनकी फैमिली के साथ जमकर चिल करती दिखीं। भांजी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

 

सबा आजाद ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनका रोशन परिवार संग खूब प्यार देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक भी नजर रहे हैं।  

 

भांजी सुरानिका के बर्थडे पार्टी में सबा का गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है। वह पिंक टॉप और क्रीम कलर की पैंट में ब्यूटीफुल लग रही हैं और मस्ती करते हुए खूब पोज दे रही हैं।


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा, “बीती रात हमारे सुरू बीन का जन्मदिन सेलिब्रेशन रहा। जन्मदिन मुबारक हो, सबसे प्यारी, सबसे बहादुर @सुरनिका हमेशा खुश रहें। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

बता दें, ऋतिक रोशन और सबा आजाद ट्विटर पर मिले थे। यहीं से दोनों की बातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों एक दूजे के रिलेशनशिप में आ गए। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन और लंच-डिनर डेट एंजॉय करते देखा जाता है।


 

Content Writer

suman prajapati