'पैदा होने के लिए धन्यवाद.. बॉयफ्रेंड ऋतिक के बर्थडे पर सबा आजाद ने उड़ेला प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

1/10/2023 1:42:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार ऋतिक रोशन का आज बर्थडे है। 10 जनवरी को एक्टर अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार फैंस, करीबियों और दोस्तों की शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी उन्हें खास पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। सबा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।

PunjabKesari


ऋतिक संग बिताए खास पलों की तस्वीरें सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर कैप्शन में लिखा-यह Ro दिन है !! Ro !! जैसा कि आप इस सर्कस में गाइड करते हैं, जिसे हम लाइफ कहते हैं। हमेशा वाइड आइज और जिज्ञासाएं, लगातार विकसित हो रही हैं, हार्ट मजबूत, माइंड शार्प। हर दिन बेहतर करने और हर दिन बेहतर होने के लिए जिद्दी है। दयालु और फुल ऑफ ग्रेस, तब भी, जब भले ही दुनिया ये अहसान वापस ना करे। लेकिन एक चीज दिमाग में आती है 'एक्सेप्शन टू द रूल (नियम के अपवाद)।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

सबा ने आगे लिखा, 'आप सभी स्टीरियोटाइप्स (रूढ़ियों) को तोड़ते हैं और सभी धारणाओं को कंफ्यूज करते हैं। लोग शायद ही कभी हैरान होते हैं, लेकिन आप, आप हर रोज हर तरीके से इसे जारी रखते हैं। दुनिया बहुत अजीब है Ro, लेकिन आप इसे होने से बेहतर बनाते हैं। इसलिए रहो- हमेशा के लिए टैलेंटेड बीस्ट, फेवरेट गूफ, ह्यूमन बीन और सभी फलों में सबसे अजीब। सूरज के चारों ओर मुबारक हो, पैदा होने के लिए धन्यवाद।' सबा आजाद के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और ऋतिक को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

बता दें, ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें भी समय-समय पर तूल पकड़ती रहती हैं। हाल ही में आईं ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और सबा इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News