It''s a Baby Boy: दूसरी बार मां बनीं ''साथ निभाना साथिया'' की ''राशि बेन'', घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

11/8/2022 8:03:40 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बाद एक गुड न्यूज आ रही है। जहां 6 नवंबर को कपूर खानदान के घर नन्हीं शहजादी की किलकारी गूंजी। आलिया भट्ट ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब एक और टीवी एक्ट्रेस के घर भी खुशियों ने दस्तक की। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि 'साथ निभाना साथिया' की 'राशि' यानि रुचा हसबनीस हैं।

 

रुचा हसबनीस दूसरी बार मां बनीं हैं। एक्ट्रेस ने 7 नवंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

इसकी जानकारी रुचा ने इंस्टा पर बेबी की प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी। शेयर की तस्वीर में रुचा के लाडले के पैर दिख रहे हैं।

इसके साथ ही एक्ट्रेस पति संग एक क्लिप बोर्ड थामें नजर आ रही हैं। इस पर लिखा है-'आप जादू हो।' रुचा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'ये एक बेबी बॉय यानी बेटा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rucha Hasabnis Jagdale (@ruchahasabnis)

जैसे ही एक्ट्रेस ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की सोशल मीडिया पर रुचा के लिए बधाइयों का तांता लग गया।उनके को-स्टार्स एक्ट्रेस को बेबी के आगमन की मुबारकबाद दे रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के फैंस भी उनके बेबी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

बता दें कि रुचा ने साल 2015 में बाॅयफ्रेंड राहुल जगदाले से शादी रचाई थी। कपल ने महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी रचाई। रुचा 2019 में प्यारी सी बेटी की मां बनी जिसका नाम रूही है। 


 

Content Writer

Smita Sharma