जन्माष्टमी पर 'बाल-गोपाल' बने 'साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन के लाल, कान्हा की तरह नटखट हरकतें करते दिखे दोनों भाई

8/20/2022 10:55:08 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया में परिधी के किरदार से घर-घर में सुर्खियां बटोर चुकीं लवी सासन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों का खूब दिल जीतती हैं। इन दिनों वह एक्टिंग से दूर पति और बच्चों संग हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं और उनके साथ हर पर्व को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इसी बीच जब पूरे देश में जन्माष्टमी की त्योहार सेलिब्रेट किया गया, तो लवी भी कान्हा के रंग में रंगी नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने दोनों लालों को कृष्ण-कन्हैया बना जन्माष्टमी सेलिब्रेट की और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो अब खूब चर्चा में हैं।

PunjabKesari


वीडियो में देखा जा सकता है कि लवी सासन ने जन्माष्टी के पर्व पर बड़े बेटे रॉयस और छोटे लाडले प्रिंस को कान्हा बनाया है।

PunjabKesari

 

'बाल गोपाल' बने एक्ट्रेस के दोनों लाडले बेहद प्यारे लग रहे हैं और कान्हा की तरह अपने नटखट अंदाज से लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lovey Sasan (@loveysasan)

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, श्री कृष्ण जन्मअष्टमी महोत्सव की हार्दिक बधाई.'

PunjabKesari


फैंस साथ निभाना साथिया की परिधी के बेटों की इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

लवी सासन ने साल 2019 में बेंगलोर के बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति के साथ शादी की थी और तभी से वह एक्टिंग की दुनिया से दूर अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैमिली संग बिताए लम्हों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News