''साथ निभाना साथिया'' फेम लवी सासन के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

2/22/2020 3:19:39 PM

 मुंबई: टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में 'परिधि' का किरदार निभाकर फेमस हुई लवी सासन कौर  के घर खुशियों ने दस्तक दी है। लवी सासन हाल ही में मां बनी हैं। लवी सासन ने बेटे को जन्म दिया है। लवी ने 19 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है।

कई दिनों तक कपल ने  इस खबर को प्राइवेट रखा और मीडिया के सामने नहीं आने दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'रॉयस' रखा है। वहीं अब लवी और कौशिक ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कर इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है। सामने आईं इन तस्वीरों में कपल ट्रेडिशनल लुक में दिख रहा है।    


बता दें कि लवी एक पंजाबी हैं और कौशिक साउथ इंडिया से हैं। कपल ने दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। पहले उन्होंने 10 फरवरी 2019 को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की और फिर मई 2019 में साउथ रीति-रिवाज से एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे।

खबरों की मानें तो दोनों की मुलाकात वाट्सएप ग्रुप पर हुई थी, जहां पर दोनों ही अपने लिए जीवनसाथी की तलाश करने आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पंजाबी फिल्म सुबेदार जोगिंदर सिंह में नजर आई थी। इसके अलवा वह कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 
 

Smita Sharma