''साथ निभाना साथिया 2'' का नया प्रोमो आया सामने, देखें गहना और आनंद की पहली झलक

10/2/2020 1:00:21 PM

मुंबई. टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की सफलता के बाद लोग 'साथ निभाना साथिया 2' का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'साथ निभाना साथिया 2' बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। जैसे ही लोगों को 'साथ निभाना साथिया 2' के शुरू होने के बारे में पता चला लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। हाल ही में शो के मेकर्स ने फैंस का उत्साह और बढ़ने के लिए 'साथ निभाना साथिया 2' का नया प्रोमो रिलीज किया है। इससे पहले भी शो का प्रोमो रिलीज किया गया था। जिसमें गोपी बहू यानी एक्ट्रेस देबोलीना भट्टाचर्जी नजर आ चुकी हैं। शो के नए प्रोमो में गहना को इंट्रोड्यूस कराया गया है। इसके साथ आनंद की भी झलक दिखाई गई है।

PunjabKesari
प्रोमो में गोपी बहू एक बार फिर से दर्शकों के साथ बातचीत करती नजर आ रही है। 'साथ निभाना साथिया 2' की गहना गोपी बहू की तरह ही एक सीधी सादी लड़की है। गहना एक अच्छे खासें घर में नौकर की तरह काम करती नजर आ रही है। पूरे घर में उसपर हुक्म चलाने वाले तो बहुत हैं लेकिन उसकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। गहना का ये हाल देखकर आनंद का दिल पसीज जाता है। जिसके बाद आनंद सबसे गहना के हाल के बारे में बात करता है। आनंद का ये प्यार देखकर घरवाले उसे चुप रहने की सलाह देते हुए कहते हैं कि अगर उसे इतना ही बुरा लग रहा है तो नौकरानी को अपनी पत्नी बना ले। प्रोमो में गहना का ये हाल देखकर तो फैंस का दिल भी पसीज गया है।

View this post on Instagram

Intezaar hua khatam..Taiyyar rehna. Aapse milne aa rahi hai Gehna. #SaathNibhaanaSaathiya, Coming Soon only on StarPlus and Disney+ Hotstar. @devoleena

A post shared by StarPlus (@starplus) on

आनंद जो शो का प्रमुख किरदार है, वह अमेरिका से आया है, गहना के साथ होने वाली बदसुलूकी वह उसके के लिए बुरा महसूस करता है

PunjabKesari
बता दें रूपल पटेल सीजन 2 में भी कोकिला बेन के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगी। हालांकि ये भी खबर आ रही है के देवोलीना बस लीड कैरेक्टर्स को इंट्र्ड्यूस करने के लिए शो में नजर आएंगी, बाकी अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News