3-4 दिन में हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकती हैं  कोकिला मोदी उर्फ रूपल पटेल, पति ने दी सेहत की जानकारी

7/6/2021 3:02:58 PM


मुंबई: सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में कोकिलाबेन  का रोल निभा फेमस हुईं एक्ट्रेस रूपल पटेल बीते कई दिनों से ठीक नहीं है। हाल ही में खबर आई थी कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। रूपल को किस परेशानी के चलते भर्ती करवाया गया है, यह तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है।  

लेकिन अब इस पर रूपल पटेल के पति राधा कृष्ण दत्त का रिएक्शन आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के पति ने बताया है कि रूपल अभी एकदम ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

वहीं एक्ट्रेस से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि रूपल पटेल अस्पताल में भर्ती हैं और फिलहाल ठीक हैं। अगले 3-4 दिनों में वह डिस्चार्ज हो जाएंगी। सोर्स ने ये भी बताया कि रूपल के परिवार वालें उनके हाॅस्पिटल में  भर्ती किए जाने की वजह बताना नहीं चाहते।

रुपल पटेल पैनोरामा आर्ट थिअटर के नाम से अपना थिअटर ग्रुप चलाती हैं। उन्होंने कई पाॅपुल टीवी शोज में काम किया, जिनमें 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'साथ निभाना साथिया 2' भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कुछ फिल्में भी किया है।। रूपल स्वच्छ भारत अभियान की ब्रैंड एंबेसेडर भी हैं। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी से दो बार सम्मान भी मिल चुका है।


 

Content Writer

Smita Sharma