दूसरे बच्चे की मां बनेंगी ''साथ निभाना साथिया'' फेम लवी सासन, क्यूट अंदाज में फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

6/18/2021 7:07:12 PM

मुंबई. शो 'साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन दूसरी बार मां बनने जा रही है। एक्ट्रेस ने बेहद क्यूट अंदाज में फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। इससे पहले लवी का एक बेटा है। जिसे एक्ट्रेस ने फरवरी 2020 में जन्म दिया था। 

PunjabKesari
लवी ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर है। तस्वीर में एक्ट्रेस का बेटा भाग रहा है और उसने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है। टी-शर्ट पर लिखा हुआ है- 'जल्द ही बड़ा भाई बनूंगा' तस्वीर शेयर करते हुए लवी ने लिखा- हम बेहद एक्साइटेड हैं कि हमारी छोटी फैमिली 2 फीट से आगे बढ़ रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं और एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें लवी ने बॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णमूर्ति से 10 फरवरी 2019 को शादी की थी। लवी की शादी धूमधाम से हुई थी। शादी के जोड़े में लवी बेहद सुन्दर लगी थी। लवी ने शो 'साथ निभाना साथिया' में परिधि मोदी का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया था। इसके अलावा लवी ने बड़े अच्छे लगते हैं, कितनी मोहब्बत है 2, अनामिका, क्या हुआ तेरा वादा, कैसा ये इश्क है...अजब सा रिस्क है जैसे कई शोज में काम कर चुकी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News