हाॅस्पिटल में एडमिट टीवी की ''कोकिला बेन''! फैंस ने मांगी  रूपल पटेल के जल्द ठीक होने की दुआएं

7/6/2021 8:27:33 AM

मुंबई: टीवी जगत के पाॅपुलर शो साथ निभाना साथिया की कड़क सास कोकिला मोदी यानि एक्ट्रेस रूपल पटेल को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक   रूपल पटेल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब तक ये भी पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्यों एडमिट किया गया है। हालांकि पोर्टल में ये जरूर कहा गया है कि उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है।

वहीं इन खबरों को लेकर रूपल पटेल का भी अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। एक्ट्रेस के हाॅस्पिटल में भर्ती होने की खबरें फैलते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। 

करियर की बात करें तो रुपल ने न सिर्फ टीवी शोज बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1985 में फिल्म महक से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने अंतरानंद, सूरत का सातवां घोड़ा, मेमो, समर, पहचान जैसी फिल्मों में काम किया।

एक्ट्रेस ने  2001 में टीवी में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनका पहला टीवी शो शगुन था। उन्होंने असल पहचान  'साथ निभाना साथिया' सीरियल में कोकिला मोदी का किरदार निभा कर मिली।  मेकर्स ने दूसरे सीजन 'साथ निभाना साथिया 2' के लिए रिटेन किया था। इसके बाद चल रहे सीजन में एक्ट्रेस का ट्रैक समाप्त हो गया और उन्हें दूसरे सीजन से बाहर कर दिया है।  इस शो के अलावा वह  जाने क्या बात हुई, मोहिनी,ये रिश्ते है प्यार के, गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में नजर आ चुकी हैं। 

Content Writer

Smita Sharma