सलमान को सांप कांटने वाली घटना पर KRK का तंज-'सांप ने तो काम ठीक किया था लेकिन सामने वाले में जहर ज्यादा'

12/28/2021 1:03:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान को उनके बर्थडे से ठीक पहले यानि क्रिसमस वाले दिन सांप ने कांट लिया था। इसके बाद उन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर के आते ही उनके फैंस की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि कुछ घंटों बाद सलमान को डिस्चार्ज कर दिया गया था।  स्वस्थ होकर सलमान अपने पनवेल फार्म हाउस पर वापस लौट जहां उनके जन्मदिन का जश्न मनाया गया।

एक्टर के बर्थडे पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दूसरे सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी तो फैंस की ओर से भी सोशल मीडिया पर दबंग खान के लिए बर्थडे विशेज का सैलाब उमड़ पड़ा है।

इसी बीच हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कमाल आर खान ने भी सलमान को लेकर एक ट्वीट किया। केआरके ने सलमान को सांप कांटने वाली घटना पर  प्रतिक्रिया दी है।

 

केआरके ने जहरीला कहकर सलमान पर कटाक्ष किया है। उन्होंने इस घटना पर तंज कसते हुए लिखा-'सांप ने काम तो ठीक किया था, लेकिन बेचारा खुद ही मर गया! क्योंकि सामने वाले मैं जहर ही इतना ज्यादा है।' केआरके का ये ट्वीट इस समय चर्चा में हैं। 

सलमान ने मीडिया से उस घटना का जिक्र करते हुए कहा था -'एक सांप में फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डंस लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक हाॅस्पिटल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।'

 

सलमान ने आगे कहा था-'अच्छी बात ये थी कि हाॅस्पिटल में सभी सुविधाएं मौजूद थीं। उनके पास हर तरह का एंटी-वेनम मौजूद था। अब तक मैं सभी प्रकार के एंटी-वेनम (क्रेट, वाइपर, कोबरा) का इंजेक्शन ले चुका हूं हालांकि सांप को पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2' और पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' भी की है। उन्होंने हाल ही में 'बजरंगी भाईजान 2' की घोषणा भी की है।


 

Content Writer

Smita Sharma