Har Har Mahadev: महाकाल के दरबार पहुंची टीवी की अनुपमा,फैमिली के साथ टेका माथा

8/1/2021 3:17:52 PM

मुंबईः सावन के महीने में हर कोई  महाकाल की भक्ति में विलीन हैं। सावन सोमवार को तो मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। कोरोना काल के बाद भी इस बार भी शिवभक्तों की भीड़ कम नहीं हो रही है। आम जनता से लेकर स्टार्स हर कोई सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के दर्शन करना चाहता है। ऐसे में टीवी सीरियल अनुपमा फेम रुपाली गांगुली भी उज्जैन में  श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंची।

इस दौरान रुपाली अपनी फैमिली के साथ थी। उन्होंने फैमिली संग महाकाल के आगे माथा टेका। इस दौरान की तस्वीरें रुपाली ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

लुक की बात करें तो रुपाली मस्टर्ड कलर के सूट में दिख रही हैं। गले में हार और माथे पर चंदन लगाए रुपाली पति संग मंंदिर के बाहर दिख रही हैं।

वहीं उनके पति अश्विन वर्मा ब्लू जींस और शर्ट में नजर आ रहे हैं। रुपाली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

रुपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। उन्होंने साराभाई वर्सेस साराभाई में कॉमिक रोल भी किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।
                          

Content Writer

Smita Sharma