क्वारंटाइन में दिन बिता रहीं रुपाली गांगुली को आई 'कोरोना देवी' की याद, बोलीं-मैं ऐसी पॉजिटिव तो नही

4/3/2021 4:14:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के मशहूर सीरियल 'अनुपमां' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली बीते शुक्रवार कोरोना का शिकार हो गईं। उनके संक्रमित होने के बाद से फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं। पॉजिटिव आने के बाद रुपाली ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वह क्वारंटाइन में हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने रुपाली ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि क्वारंटाइन में उनका पहला दिन कैसा गुजरा। 


रुपानी गागुंली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया  'मां कोरोना देवी, तू है कि नहीं (पहले हल्के लक्षण थे और अब बिल्कुल भी नहीं) ये क्या हुआ, कैसे हुआ कब हुआ, जब हुआ तब हुआ...छोड़ो ये ना पूछो। मैं ऐसी पॉजिटिव तो नहीं होना चाहती थी। प्लीज अपना ध्यान रखिए और मेरी अनुपमां की फैमिली पर प्यार बरसाते रहिए।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

उन्होंने आगे लिखा, 'कास्‍ट और क्रू के कुछ और लोग भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सॉरी रुद्रांश, अश्विन वर्मा और राजन शाही आपको निराश करने के लिए। पता नहीं कैसे हो गया ये। सारी सावधानियां बरतने के बावजूद, पता नहीं कहां से कैसे हो गया। मैंने खुद को अपनी फैमिली और बाकी सब लोगों से दूर क्वारटाइन कर लिया है। मेरी फैमिली का टेस्ट हो गया है और रिजल्ट आना बाकी है।'

 


एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।

 

Content Writer

suman prajapati