Pics: आधी रात बप्पी लहरी के अंतिम दर्शन करने पहुंची रूपाली गांगूली, एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखी उदासी

2/17/2022 9:55:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 15 फरवरी को जाने माने संगीतकार बप्पी लहरी इस दुनिया को अलविदा कह कर सबकी आंखों में आंसू दे गए। फैंस को उनके निधन से बड़ा सदमा लगा है। वहीं उनके फैमिली भी बप्पी दा को खोने से बेहद दुखी है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जाने माने सितारे संगीतकार के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और फैमिली को ढांढस बंधा रहे हैं। इसी बीच बीती रात अनुपमा फेम रूपाली गांगूली भी बप्पी दा के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंची, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में रूपाली गांगूली के चेहरे पर उदासी साफ देखने को मिल रही है।

 

उनका चेहरा बप्पी दा को खोने के गम को साफ बयां कर रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू प्रिंटेड व्हाइट सूट में नजर आ रही हैं। 



बता दें, रूपाली गांगुली और बप्पी दा एक-दूसरे को सालों से जानते थे। ऐसे में संगीतकार को खोने से एक्ट्रेस का बड़ा झटका लगा है।



बता दें, बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। परिवार उनके बेटे बप्पा का अमेरिका से लौटने का इंतजार कर रहा था, जो अब मुंबई पहुंच गए हैं। अब संगीतकार को 10 बजे के करीबी अंतिम विदाई दे दी जाएगी।

  
 

Content Writer

suman prajapati