रूमी जाफरी की बेटी की शादी में स्टार्स का धमाल: निकाह में चांद का टुकड़ा दिखीं अल्फिया, रेड लंहगे में फ्लाॅन्ट किया मंगलसूत्र

8/7/2021 2:23:28 PM


मुंबई: फिल्ममेकर रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया जाफरी ने हैदराबाद के बिजनेसमैन अमिर मोहम्मद हक संग निकाह किया। अल्फिया जाफरी का निकाह  हैदराबाद के ताज होटल में बड़ी धूमधाम से हुआ।  इस ग्रैंड वैडिंग में रिया चक्रवर्ती, रणधीर कपूर, नीतू कपूर समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। निकाह के लिए जहां अल्फिया जाफरी ने गोल्ड आउटफिट को चुना।

वहीं नाइट वेडिंग के लिए रेड लहंगे में नजर आईं। इस रेड आउटफिट में जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान लोगों को अपनी तरफ खींचा वह था अल्फिया का मंगलसूत्र। चलिए डालते हैं रूमी जाफरी की बेटी के निकाह की तस्वीरों पर एक नजर ...

अल्फिया जाफरी अमिर मोहम्मद हक 

अल्फिया और अमिर की शादी में नीतू कपूर अपनी दोस्तों के साथ चिल करते हुए नजर आईं।

 सतीश कौशिक फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए।

रूमी जाफरी की बेटी की शादी में एक्टर सचिल पिलगांवकर काफी सादगी के साथ पहुंचे।

तूषार कपूर
 

दुल्हन संग रिया चक्रवर्ती

रेड लंहगे में फ्लाॅन्ट किया मंगलसूत्र

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma