चर्चा में हैं डायरेक्टर रूमी जाफरी की बेटी का वीडियो,अपनी ही मेहंदी पर हुक्के का कश मारती दिखीं होने वाली दुल्हन

8/2/2021 3:00:05 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस डायरेक्टर रूमी जाफरी  की बेटी अल्फिया जाफरी जल्द ही दुल्हनिया बनने जा रही हैं। अल्फिया जाफरी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। रविवार को अल्फिया की मेहंदी सेरेमनी थी।

इस सेरेमनी में रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा भी रंग जमाने पहुंची। हाल ही में मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में होनेवाली दुल्हन अपनी मेहंदी सेरमनी पर हुक्का पीती नजर आ रही हैं।  

अल्फिया ने खुद हुक्के के साथ वाला यह वीडिया अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है।

इसके अलावा अल्फिया डांस भी करती नजर आ रही हैं। डांस करती अल्फिया अचानक किसी बात पर मुंह बनाती दिख रही हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बता दें कि रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया स्पॉटलाइट से दूर रहा करती हैं। सोशल मीडिया पर करीब 16 हजार फैन फॉलोइंग है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma