दिवंगत सुशांत सिंह की अटकी फिल्म पर फिर से काम करेंगे रूमी जाफरी, बोले ''रिया चक्रवर्ती ही होंगी हीरोइन''

3/3/2021 5:16:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की लाइफ में बड़ा बदलाव आया है। सुशांत सुसाइड केस की जांच के बीच ड्रग्स में नाम आने के बाद एक्ट्रेस को एक महीने तक जेल की हवा खानी पड़ी। इतना ही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर भी घाटा खाना पड़ा। उनसे कई फिल्में छिन गईं, लेकिन अब हाल ही में डायरेक्टर रूमी जाफरी ने रिया के करियर को लेकर बयान दिया है कि जो भी हो, वे सुशांत संग रुकी हुईं फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर ही जरूर काम करेंगे।


दरअसल, सुशांत के निधन से पहले डायरेक्टर रूमी जाफरी उन्हें और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। रूमी ने इस बारे में सुशांत से बात भी कर ली थी। लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही सुशांत का निधन हो गया था। सुशांत के निधन के बाद पुलिस ने रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया था। अब रिया जमानत पर बाहर हैं। 


वहीं अब रिपोर्ट के मुताबिक, रूमी जाफरी ने कहा है कि वह रिया के साथ जरूर काम करेंगे। जब संजय दत्त जमानत पर बाहर आकर फिल्में कर सकते हैं तो रिया क्यों नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि रिया और उनके परिवार ने बहुत कुछ सहन किया है। जिस दौर से वह गुजरी हैं इसके बाद वह और बेहतर एक्ट्रेस बन जाएंगी। हालांकि अब इस फिल्म में सुशांत की जगह कोई और एक्टर काम करने वाले हैं।


 


बता दें कि जब सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती का नाम उछाला गया, उन पर सुशांत को डिप्रेस करने के आरोप लगे तो कई बॉलीवुड स्टार्स समेत रूमी जाफरी भी रिया के सपोर्ट किया था।


रूमी ने कहा है कि वह एक और फिल्म के लिए रिया को साइन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह शुरू से कहते आए हैं कि रिया और उनका परिवार सुशांत के मामले में निर्दोष है। रूमी ने कहा कि उन्होंने सुशांत के केस से पहले रिया के साथ काम किया था।
उन्होंने आगे कहा कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती के साथ लंदन में एक लव स्टोरी फिल्म बनाना चाहते थे। इस फिल्म को प्रोड्यूसर वासू भगनानी बनाने वाले थे और इसे कोविड लॉकडाउन के बाद शूट किया जाना था। मगर लॉकडाउन के बीच ही सुशांत का निधन हो गया था। अब रूमी रिया के साथ इसी फिल्म को किसी अन्य हीरो को लेकर बनाएंगे या किसी अन्य फिल्म में रिया को साइन करेंगे, यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।  

Content Writer

suman prajapati