दूसरी शादी के 4 साल बाद मां बनी ''कुसुम'' फेम रुचा गुजराती, अस्पताल से घर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

7/28/2020 1:36:47 PM

मुंबई: कुसुम फेम रुचा गुजराती के घर हाल ही में नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। रुचा गुजराती ने 14 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था बेटी के पैदा होने के कई दिनों तक रुचा ने इसकी खबर किसी को नहीं लगने दी। लेकिन अब एक्ट्रेस के मां बनने की खबर सोशल प्लेटफॉर्म पर आ गई है।

सोमवार को रुचा ने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीरें शेयर कीं हालांकि इन तस्वीरों में बेटी का मुंह दिखाई नहीं दिया। सामने आईं ये तस्वीरें उस दौरान की हैं जब रुचा अस्पताल से घर लौटीं।

फैमिली ने घर पर नन्हीं बेटी और रुचा का जोरदार स्वागत किया। एक तस्वीर में रुचा और उनके पति बेटी संग पोज दे रहे हैं। बेटी के चेहरे पर हार्ट इमोजी लगाया हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में रुचा और उनकी नन्ही बेटी का घर पर स्वागत सत्कार हो रहा है।

तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमें बेटी हुई है।'बता दें कि रुचा ने बिजनेसमैन विशाल जायसवाल से शादी की है। कपल ने 12 दिसंबर 2016 में शादी की थी और उनकी शादी में कई स्टार्स शामिल हुए थे। दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो, उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद उन्होंने डेट करना शुरु किया था।

विशाल जायसवाल से पहले रुचा ने साल 2010 में मुंबई के बिजनेसमैन मितुल सांघवी से शादी कर चुकी हैं, लेकिन दोनों की शादी मजह 3 साल ही चल सकी। साल 2013 में दोनों का डाइवोर्स हो गया था। रुचा टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वे कई शोज में काम कर चुकी हैं।लेकिन उन्हें पहचान सीरियल कुसुम से मिली।

 

Smita Sharma