रुबिना दिलैक ने जीता 'बिग बॉस 14' का खिताब, राहुल वैद्य रहे रनर अप

2/22/2021 5:47:44 AM

मुंबईः टीवी अभिनेत्री रुबिना दिलैक ने गायक राहुल वैद्य को पछाड़कर रियलिटी शो " बिग बॉस" का 14वां सीजन जीत लिया है। दिलैक ने "छोटी बहू" और "शक्ति- अस्तित्व के एहसास की" में काम किया है। कार्यक्रम के मेज़बान अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के फिल्मसिटी में कार्यक्रम के सेट पर विजेता का ऐलान किया। ट्रॉफी के अलावा विनर रुबीना को 36 लाख रूपए की धनराशि भी ईनाम के तौर पर दी गई। दिलैक और वैद्य के अलावा अंतिम दौर में पहुंचने वालों में अभिनेत्री निक्की तम्बोली, अली गोनी और राखी सावंत थीं। तम्बोली तीसरे स्थान पर रहीं जबकि गोनी चौथे स्थान पर रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


दिलैक (33) अपने अभिनेता-पति अभिनव शुक्ला के साथ कार्यक्रम में दिखाए जाने वाले घर में गई थी। वह अक्टूबर में इस कार्यक्रम की शुरुआत से ही दर्शकों की पसंद रहीं। उन्होंने घर में हर मुद्दे पर खुलकर अपनी आवाज़ बुलंद की थी और खेल के दौरान उनकी पर्सनेलिटी को देखकर ही उन्हें शुरु से ही काफी दमदार कंटेस्टेंट माना जा रहा था। वो किसी भी मुद्दे पर हिचकिचाए बिना अपनी बेबाक राय रखती थीं। यहां तक कि शुरुआती दौर में उन्होंने सलमान खान तक से पंगा ले लिया था। 

मजेदार रहा सफर
बिग बॉस हाउस में रूबीना दिलैक का सफर काफी मजेदार रहा। पति अभिनव शुक्ला के साथ उन्होंने घर में एंट्री ली थी तब कोई नहीं जानता था कि उनके और अभिनव के बीच रिश्ता किस नाज़ुक मोड़ पर हैं। लेकिन घर के भीतर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ये खुलासा किया तो हर कोई ये सुनकर हैरान रह गया था। लेकिन रूबीना और अभिनव की माने तो बिग बॉस के घर में आने के बाद वो दोनों एक दूसरे के और भी करीब आए और अब उनका रिश्ता काफी हद तक सुधर चुका है। 

 

  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep


Recommended News

Related News