बॉलीवुड डेब्यू: ''बिग बॉस 14'' जीतने के बाद बदली रुबीना की किस्मत, हितेन तेजवानी और राजपाल यादव संग शेयर करेंगी स्क्रीन

7/19/2021 12:45:55 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 14' विनर बनने के बाद रुबीना दिलाइक की किस्मत चमक गई है। छोटे पर्दे से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार है। रुबीना बहुत जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। एक्ट्रेस फिल्म 'अर्ध' में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

PunjabKesari
तरण आदर्श ने लिखा- 'रुबीना दिलाइक बिग स्क्रीन पर डेब्यू कर रही हैं। म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल 'अर्ध' के जरिए डायरेक्टर बनने जा रहे हैं और अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने रुबीना को साइन किया है। इस फिल्म के लिए पलाश ने एक्टर हितेन तेजवानी को भी साइन किया है। फिल्म में एक्टर राजपाल यादव हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2021 से शुरू होगी।' फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हो गए हैं और रुबीना को पर्दे पर देखने के लिए ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। रुबीना ने साल 2008 में टीवी शो 'छोटी बहू' से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्टिंग में आने से पहले रुबीना ने 'मिस शिमला 2006' और 'मिस नॉर्थ इंडिया 2008' ब्यूटी पेजेंट जीता था। 2008 में रुबीना ने 'सास बिना ससुराल', 'जिनी और जूजू', 'देवों के देव महादेव' और 'पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद' जैसे टीवी शोज किए। इन दिनों वह 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' टीवी शो में सौम्या का रोल प्ले कर रही हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News