रुबीना दिलाइक को हुआ कोरोना, ठीक होने पर लिया प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला

5/1/2021 4:59:48 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। स्टार्स भी तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। अब 'बिग बॉस 14' विनर रुबीना दिलाइक भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।


रुबीना ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर ध्यान देती हूं और सकारात्मक ही सोचती हूं। अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।' इस खबर से फैंस काफी चिंता में आ गए हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


काम की बात करें तो रूबीना इस दिनों शो 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में नजर आ रही हैं।इससे पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो 'मरजानियां' रिलीज हुआ था जिसमें उनके साथ पति अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे और गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

Content Writer

Parminder Kaur