पति अभिनव शुक्ला संग क्लनिक पहुंची रूबीना दिलाइक, व्हाइट साटन शर्ट में Mom To Be एक्ट्रेस ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

11/17/2023 2:22:14 PM

मुंबई: एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज से गुजर रही हैं। रूबीना जल्द ही पति अभिनव शुक्ला के साथ पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। जब से रूबीना ने अपनी गर्भावस्था की खबर की घोषणा की है तब से वह मैटरनीटी फैशन गोल्स दे रही हैं।

हाल ही में रूबीना को पति अभिनव शुक्ला के साथ खार के एक क्लनिक के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान प्रेग्नेंट रूबीना का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो रूबीना ऑफ व्हाइट कलर के लूज साटन शर्ट और ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में स्टनिंग दिखीं।

 

रूबीना ने मिनिमल मेकअप, घड़ी, नेकलेस से लुक को पूरा किया था। पिंक पर्स और शेड्स रूबीना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। अभिनव के लुक की बात करें तो वह ब्लू टी-शर्ट और व्हाइट शाॅर्ट में कूल दिखे। फैंस रूबीना-अभिनव की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 रूबीना ने हाल ही मेंअपने इंस्टा हैंडल पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट से कुछ और तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन फोटोज में Mom To Be रूबीना थाई हाई स्लिट येलो कलर की स्ट्रैपलेस फ्लोई बनारसी ड्रेस में स्टनिंग दिख रही थीं। 

Content Writer

Smita Sharma