पति और दोस्तों संग ट्रेकिंग पर निकलीं रुबीना दिलाइक, थककर हुईं चूर तो आराम फरमाते हुए यूं दिए पोज

3/12/2022 5:38:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ग्लैमरस लुक्स की तस्वीरें शेयर कर फैंस को लुभाती रहती हैं। इस हफ्ते रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला और दोस्तों संग छुट्टियां मनाने निकलीं थीं, जहां उन्होंने पहाड़ी वादियों के बीच ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठाया। यह तस्वीरें हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं।

PunjabKesari

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहाड़ की चोटी पर बैठी अपना स्वैग दिखा रही हैं। ट्रेकिंग से थकने के बाद उन्होंने वहां बैठकर पानी पिया।

PunjabKesari

 

येलो टॉप और डेनिम में रुबीना काफी स्टाइलिश लग रही हैं। ट्रांसपेरेंट गॉग्लस और बालों पर कैप लगाए एक्ट्रेस अपने फ्रेंड्स के साथ जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

 

अन्य कई तस्वीरों में बिग बॉस 14 विनर जमीन पर लेटकर पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

रुबीना और अभिनव बिग बॉस 14 का हिस्सा रहे थे। इस रियलिटी शो ने दोनों की जोड़ी को और मजबूत किया। रुबीना शो की विनर रहीं। शो खत्म होने के बाद दोनों कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए। 

--
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News