चेरी खाते हुए नजर आईं रुबीना दिलाइक, तस्वीरें देख फैंस का भी ललचाया मन
5/16/2021 6:02:53 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद काफी चर्चा में रहती हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेरी खाते हुए की बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस के मुंह में भी पानी आ गया। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।
इन फोटोज रुबीना में चेरीज के खूब मजे ले रही हैं। हाथ में पेपर पर चैरी रखे हुए वो इन्हें फैंस को भी दिखा रही हैं।
इस दौरान उनका लुक भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
बता दें, कुछ दिनों पहले रुबीना दिलाइक कोरोना संक्रमित हो गई थीं, लेकिन इन दिनों वह खुद को ठीक महसूस कर रही हैं 70 प्रतिशत रिकवर कर चुकी हूं।
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।