पूल में मस्ती करती नजर आई रूबिना दिलाइक, एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

4/10/2021 12:50:46 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 14' विनर बनने के बाद एक्ट्रेस रूबिना दिलाइक लगातार चर्चा में बनी हुई है। रूबिना पति अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस में नजर आईं थी। लोगों ने दोनों को खूब प्यार दिया। बिग बॉस विनर बनने के बाद रूबिना की पॉपुलरटी और भी बढ़ गई है और उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।


तस्वीरों में रूबिना ने डार्क ग्रीन बिकिनी पहनी हुई है। एक्ट्रेस पूल में मस्ती करती हुई नजर आ रही है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए रूबिना ने लिखा- मुझे पसंद है जिस तरह तुम मुझे देखते हो। एक्ट्रेस की इस अदा ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। रूबिना की ये तस्वीरों अभिनव ने क्लिक की हैं। फैंस इन्हें खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें 'बिग बॉस 14' के दौरान रूबिना और अभिनव के रिश्ते में काफी खटास आ गई थी। दोनों ने अलग होने तक का फैसला कर लिया था, लेकिन बाद में दोनों ने सभी ने बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का फैसला किया। हाल ही में रूबिना और अभिनव एक साथ नेहा कक्कड़ के गाने मरजानिया में नजर आए थे। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। इसके अलावा रूबिना पारस छाबड़ा के साथ गाने 'गलत' में भी नजर आईं। जिसे भी फैंस ने खूब पसंद किया। इन दिनों रूबिना शो 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने शो में पूरे दो साल बाद वापसी की है।

Content Writer

Parminder Kaur