ब्लैक स्ट्रैपलेस बिकिनी पहन रुबीना दिलाइक ने पूल में की मस्ती, बोल्डनेस देख फैंस ने भरी आहें

1/27/2022 4:02:03 PM

मुंबई. एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में रुबीना ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।


तस्वीरों में रुबीना ब्लैक स्ट्रैपलेस बिकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। ब्लैक शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड लग रही है। रुबीना पूल में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है।

एक्ट्रेस के साथ कीर्ति गायकवाड़ केलकर भी नजर आ रही है। कीर्ति गायकवाड़ केलकर ने ब्लू बिकिनी पहनी हुई है। रुबीना पिंक डक पर बैठ कर पोज दे रही है। इन तस्वीरों को देख कर फैंस आहें भर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो रुबीना ने छोटी बहु, देवों के देव महादेव, पुनर्विवाह – एक नई उम्मीद, जिनी और जूजू, इश्क में मरजावा, सास बिना ससुराल जैसी कई शोज में काम किया।

इसके बाद एक्ट्रेस बिग बॉस 14 में नजर आई। एक्ट्रेस इस शो की विनर बनीं। हाल ही में एक्ट्रेस का म्यूजिक वीडियो 'इश्क' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur