व्हाइट लहंगे मे रुबीना दिलाइक का देसी अंदाज, एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस

2/8/2022 6:42:51 PM

मुंबई. एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


तस्वीरों में रुबीना व्हाइट लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने येलो दुपट्टा कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप और चोटी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

कानों के झूमके एक्ट्रेस की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। फैंस रुबीना की खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


काम की बात करें तो रुबीना ने छोटी बहु, देवों के देव महादेव, पुनर्विवाह – एक नई उम्मीद, जिनी और जूजू, इश्क में मरजावा, सास बिना ससुराल जैसी कई शोज में काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस बिग बॉस 14 में नजर आई। एक्ट्रेस इस शो की विनर बनीं। हाल ही में एक्ट्रेस का म्यूजिक वीडियो 'इश्क' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur