सिल्वर लहंगे में रुबीना दिलाइक का खूबसूरत फोटोशूट, एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देख फिदा हुए फैंस

12/11/2021 1:42:50 PM

मुंबई. एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अपने लुक्स को लेकर खूब चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें बाकमाल लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में रुबीना ने लहंगा लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


लुक की बात करें तो रुबीना सिल्वर लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने माथे पर मांग टीका पट्टी और झूमके पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में रुबीना बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस कृष्ण के मंदिर के बाहर दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा- 'मंगलम' एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो रूबीना ने 'छोटी बहू' और 'शक्ति' शोज किए थे। इनमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था।इसके बाद एक्ट्रेस 'बिग बॉस 14' की विनर बनीं।

इसके अलावा एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी है।  रुबीना बहुत जल्द फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। 

Content Writer

Parminder Kaur