Photos:बैकलेस ब्लाउज...माथे पर बिंदी लगाए रुबिना दिलाइक का खूबसूरत अंदाज, कृष्ण की राधा बन इठलाते हुए दिए पोज

12/8/2021 9:33:19 AM

मुंबई: रियालिटी शो बिग बाॅस 14 की विनर और एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रुबीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी चर्चा में हैं।

 

लेटेस्ट तस्वीरों में रुबीना ब्लू कलर के लहंगे में खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। लहंगे के साथ रुबीना ने बैकलेस ब्लाउज कैरी किया। रुबीना ने अपने इस लुक को स्टोन ज्वैलरी से कंप्लीट किया है।

गले में ब्लू नेकलेस, सिर पर मांग टीका और झुमके को उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इस दौरान रुबीना ने बालों की चोटी बनाई हुई थी। वह अपनी मोजड़ी भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। रुबीना की ये तस्वीरें शूटिंग के दौरान सेट की है। वह कान्हा की राधा बन इठलाते हुए पोज दे रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना ने अपने करियर की शुरुआत शो छोटी बहू से की थी। इसके बाद वह  'शक्ति' अस्तित्व के अहसास की में नजर आईं थी। सीरियल में उन्होंने 'किन्रर बहू' का किरदार निभाया था।

इस शो से रुबीना की फैन फाॅलोइंग काफी बढ़ गई थीं। रुबीना बिग बॉस 14 का खिताब जीत चुकी हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो जल्द फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

 

Content Writer

Smita Sharma