Goa Trip: मोनोकनी में पति संग बीच किनारे चिल करती रूबीना, रेत पर लेट ''पहाड़ी बाला'' ने यूं दिए पोज

8/7/2021 1:05:01 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' की विनर और एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इन दिनों वेकेशन मूड हैं। पहाड़ों में पली-बढ़ीं रुबीना पति अभिनव संग इस वक्त समंदर की सैर पर हैं,जिसकी तस्वीरें वह फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में रूबीना ने अपने गोवा ट्रिप से कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में वह स्विमवेयर में नजर आ रही हैं। स्किनकलर की मोनोकनी में रूबीना अपनी टोन्ड बाॅडी दिखा रही हैं। वह कभी  समंदर की लहरों के साथ मस्ती करते हुए तो कभी बीच पर लेटी हुई दिख रही हैं रुबीना।

कुछ तस्वीरों में उनके साथ अभिनव शुक्ला भी नजर आ रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा- 'मैं पहाड़ों की लड़की हूं और बीच (Beach) पर जाकर क्रेजी हो जाती हूं। फैंस रूबीना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

'बिग बॉस' में जीत के बाद से रुबीना जो भी करती हैं उनकी वजह से वह सुर्खियों में छा ही जाती हैं। काम की बात करें रूबीना इन दिनों सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही हैं।

हाल ही में रूबीना का पति अभिनव के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'तुमसे प्यार है' भी रिलीज हुआ है, जो खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा रूबीना जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसकमें उनके साथ हितेन तेजवानी और राजपाल यादव हैं। 

Content Writer

Smita Sharma