गाउन स्टाइल साड़ी में परफेक्ट दिखीं रुबिना दिलाइक,  न्यू हेयरस्टाइल ने खींचा फैंस का ध्यान

9/6/2021 11:42:19 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' विनर और एक्ट्रेस रुबिना दिलाइक अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जब टीवी की  ये हसीना बन-ठन कर सबके सामने आती हैं तो हर कोई उन्हें देखता रह जाता है। इसी बीच रुबिना दिलाइक एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते चर्चा में हैं।

दरअसल, रुबिना दिलाइक हाल ही में  विवादित शो रियालिटी बिग बाॅस ओटीटी के सेट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान रुबिना का लुक देखने लायक था। जैसी ही रुबिना की तस्वीरें सामने आईं फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं।

इन तस्वीरों में रुबिना का साड़ी लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो रुबिना ग्रे कलर की स्टाइल की साड़ी में स्टनिंग दिखीं। इस गाउन स्टाइल की साड़ी की फिटिंग बॉडीकॉन थी, जिससे एक्ट्रेस का कर्वी फिगर हाइलाइट हो रहा था।

इस साड़ी लुक के ऊपर उनका न्यू हेयरस्टाइल चार चांद लगा रहा था। रुबिना ने इसके साथ जूलरी को मिनिमल रखा था। उन्होंने ब्रेसलेट, ईयररिंग्स और हेयरबैंड के अलावा कोई एक्ससरीज नहीं पहनी थी। फैंस रुबिना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना इन दिनों शो शक्ति - अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इसके अलावा वह  पति अभिनव शुक्ला के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देने वाली है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma