जालीदार टाॅप पहन कैटवॉक करती दिखीं रुबीना दिलाइक, पति अभिनव संग शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

10/2/2021 12:53:07 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' की विनर और एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जिन्हें घूमने फिरने का काफी शौक हैं। रुबीना को कभी पति अभिनव संग तो कभी फैमिली संग आउटिंग करते देखा गया है। वहीं इन दिनों रुबीना पति अभिनव शुक्ला संग मालदीव में हाॅलीडे एंजाॅय कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने इस ट्रिप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। मालदीव पहुंची रुबीना ने अपने बिकिनी अवतार से लोगों के होश उड़ा चुकी हैं।

PunjabKesari

रुबीना इसी बीच एक बार फिर से अपना ग्लैमरस और हॉट अवतार अपने चाहने वालों के दिखाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक धांसू वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कैटवॉक करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ग्रीन आउटफिट में दिख रही हैं।

PunjabKesari

उनका ड्रेस इंड्रो वेस्टर्न है जिसमें वह फूल स्वील और हाईनेक जालीदार ब्लाउज पहने दिख रही हैं। हवा में लहराते उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती और बढ़ा रहे हैं। वीडियो को शेयर कर रुबीना ने लिखा-रास्ता दो…… कृपया। फैंस रुबीना की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

इससे पहले रुबीना ने पति अभिनव संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में दोनों संमंदर ट्रैक पर चलते नजर आ रहे थे। लुक की बात करें तो रुबीना व्हाइट ड्रेस में ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं अभिनव व्हाइट सैंडो और शाॅर्ट्स में नजर आ रहे थे। हाथों में हाथ थाम कपल स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रहा है। 

PunjabKesari

बता दें कि रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग रखती हैं। टीवी शो छोटी बहू सीरियल डेब्यू करने वाली रुबीना को बिग बॉस 14 में लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'अर्ध' से डेब्यू करने वाली हैं। 'अर्ध' फिल्म का डायरेक्शन म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल करने जा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News