Oh No! डांस प्रैक्टिस के दौरान घायल हुईं रुबीना दिलाइक, गर्दन पर आई गंभीर चोट, बोलीं-कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती

10/22/2022 5:31:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इन दिनों 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही हैं। छोटे पर पर लोगों का दिल जीतने के लिए रुबीना जी तोड़ मेहतन कर रही हैं। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक चिंतित खबर सामने आई है। डांस प्रैक्टिस के दौरान रुबीना की गर्दन पर चोट लग गई है। अपनी हेल्थ का अपडेट एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिया है।


रुबीना दिलाइक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें गर्दन पर बड़े-बड़े बैंडेड लगे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'और कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

एक्ट्रेस की ये पोस्ट देख उनके फैंस काफी चिंता में नजर आ रहे हैं और कमेंट कर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

 


 

Content Writer

suman prajapati