ससुराल पहुंच रुबीना ने उतारा शर्मो हया का पर्दा! मोनोकनी पहन ''टीवी की किन्नर बहू'' ने पूल में लगाई आग

7/11/2021 3:42:40 PM

मुंबई: टीवी की किन्नर बहू और 'बिग बॉस 14' की विनर यानि एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इन दिनों पंजाब के लुधियाना शहर में अपने ससुराल में हैं। पति अभिनव शुक्ला संग यहां खूब मजे कर रहे हैं। इस दौरान की तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

अपने ससुराल पहुंची रुबीना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रुबीना  डीपनेक मस्टर्ड मोनोकनी में अपनी बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

स्विमिंग पूल में उतरी रुबीना कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। रुबीना की ये वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि ससुराल पहुंचकर रुबीना ने अपनी शर्मो हया का पर्दा उतार दिया है। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले रुबीना ने अभिनव संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह अपना  वेडिंग मोमेंट रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में रुबीना पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। वहीं अभिनव टी-शर्ट और पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

काम की बात करें तो रुबीना इन दिनों शक्ति-अस्तित्व के एहसास में नजर आ रही हैं। वहीं अभिनव जल्द ही फीयर फैक्ट खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

Content Writer

Smita Sharma