माथे पर बिंदिया..छोटी सी नथनी...रूबीना के लुक ने चुराई लाइमलाइट, 31 किलो का घाघरा पहन हसीना ने मटकाई पतली कमर

11/2/2022 1:26:04 PM

मुंबई: 'बिग बॉस 14' विनर रूबीना दिलाइक अपनी बुलंद आवाज और दिलकश अंदाज के लिए वह इंडस्ट्री में चारों तरफ मशहूर हैं। इसके साथ ही वह अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

बाॅस लेडी रूबीना दिलाइक हर लुक को ऐसे कैरी करती हैं कि देखने वाले मदहोश हो जाते हैं। अब हाल ही में रूबीना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक को देखने को मिल रहा है।

ये तस्वीरें झलक दिखला जा के सेट से आईं हैं। लुक की बात करें तो रूबीना ब्लैक कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। रूबीना ने मिनिमल मेकअप,चैरी लिपस्टिक से लुक को पूरा किया था।

माथे पर बिंदिया,मांग पट्टी, नथ, हैवी नेकलेस, चूड़ियां रूबीना के लुक को चार-चांद लगा रही हैं। रूबीना का ये लहंगा 31 किलो है।  एक्ट्रेस इस आउटफिट में जिस तरह से घूम रही हैं वह सच में काबिले तारीफ है। फैंस रूबीना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें रूबीना दिलाइक इन दिनों रियलिटी डांस 'झलक दिखला जा' में नजर आ रही हैं, जिसे माधुरी दिक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही जज कर रहे हैं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma