समंदर के बीचो बीच पति अभिनव शुक्ला संग कोजी हुईं रुबीना, बिकिनी में हसीना ने फ्लाॅन्ट किया कर्वी फिगर

7/27/2022 2:10:29 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक काम से ब्रेक लेकर पति अभिनव शुक्ला के साथ वेकेशन पर निकल पड़ी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस वेकेशन से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो रुबीना प्रिंटिड ब्लू वन शोल्डर बिकिनी में नजर आ रही हैं।

इस बिकिनी में हसीना अपनी कर्वी फिगर दिखा रही हैं। वहीं अभिनव शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

समंदर के बीचो बीच कपल कातिलाना अंदाज में पोज दे रहा है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
  

काम की बात करें तो रुबिना हाल ही में रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग खत्म केप टाउन से लौटी हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 12 में भी अपना दमदार अंदाज दिखाया और सभी ने उन्हें 'रुबीना मां' से प्यार से संबोधित किया। राजीव अदातिया के साथ उनकी मस्ती को भी लोगों ने काफी पसंद किया। 
 

Content Writer

Smita Sharma