पति अभिनव संग केरल घूम रही हैं रुबीना दिलाइक, बोट पर दोस्तों के साथ चिल करती दिखीं ''बाॅस लेडी''

8/28/2021 3:14:17 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' विनर रुबिना दिलाइक इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। रुबिना कभी पति अभिनव संग पंजाब में घूम रही हैं तो कभी अपने होमटाउन में समय बिता रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपने अलग-अलग वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में गोवा वेकेशन से लौटी रुबिना अब अभिनव संग केरल पहुंच गई हैं। केरल पहुंची रुबिना यहां खूब मस्ती कर रही हैं।

इस दौरान की शानदार तस्वीरों का जमावड़ा रुबीना के इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। रुबीना और अभिनव अपने दोस्तों के साथ बोट पर सवार होकर नदी में सैर करते दिखाई दे रहे हैं।

 रुबीना इस दौरान बेहद ही खूबसूरत लग रहीं है। फंकी क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ 2 चोटी में रूबी काफी क्यूट लग रहीं हैं। फैंस रुबिना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


बता दें  बर्थडे वीक सेलिब्रेट करने के लिए रुबीना  मिनी वेकेशन पर केरल गई हैं।  एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक पेड़ पर झूलती नजर आ रही हैं।

उन्होंने पिंक कलर की खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस और सिंपल फ्लैट्स पहने हैं। इस के  साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- "मेरा दिल प्यार से भर गया है।"

काम की बात करें तो रुबिना हाल ही में पति अभिनव शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'तुमसे प्यार है' में नजर आईं थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो रुबिना जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं अभिनव इन दिनों खतरों के खिलाड़ी11 में नजर आ रहे हैं।  

 

Content Writer

Smita Sharma