सड़क किनारे खड़े होकर रुबीना दिलाइक ने दोस्तों संग लिए गोलगप्पे और चाट पापड़ी के चटकारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

2/4/2022 2:25:21 PM

मुंबई. एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस गोलगप्पे और चाट पापड़ी का मजा लेती हुई नजर आ रही है।

PunjabKesari
वीडियो में रुबीना येलो टॉप और ब्लैक जींस में नजर आ रही है। इसके ऊपर से एक्ट्रेस ने येलो जैकेट पहनी हुई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बन बनाया हुआ है। एक्ट्रेस पहले चाट पापड़ी का और फिर दोस्तों के साथ गोलगप्पों का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

काम की बात करें तो रुबीना ने छोटी बहु, देवों के देव महादेव, पुनर्विवाह – एक नई उम्मीद, जिनी और जूजू, इश्क में मरजावा, सास बिना ससुराल जैसी कई शोज में काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस बिग बॉस 14 में नजर आई। एक्ट्रेस इस शो की विनर बनीं। हाल ही में एक्ट्रेस का म्यूजिक वीडियो 'इश्क' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News