अबु धाबी में पति अभिनव संग चिल कर रही हैं रुबीना दिलाइक, बीच किनारे मोनोकनी में ''पहाड़ी गर्ल'' ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज

3/8/2022 5:16:47 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला टेली वर्ड के मोस्ट पाॅपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। रुबीना इन दिनों पति अभिनव संग अबु धाबी में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अबु धाबी में कपल MXStudio की वेब सीरीज Wanderlust की शूटिंग कर रहा है। काम से ब्रेक लेकर कपल अबू धाबी के खूबसूरत नजारा देखने के लिए निकल पड़े।

इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कपल बीच किनारे चिल करता दिख रहा है। लुक की बात करें तो रुबीना ग्रीन मोनोकनी में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने इस लुक को एक्ट्रेस ने व्हाइट स्कार्फ के साथ टीमअप किया है. वहीं अभिनव व्हाइट टी और ट्रॉपिकल प्रिंट शॉर्ट्स में दिखे। रुबीना और अभिनव समंदर किनारे बीच पर धूप का मजा ले रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

रुबीना और अभिनव बिग बॉस 14 का हिस्सा रहे थे। इस रियलिटी शो ने दोनों की जोड़ी को और मजबूत किया। रुबीना शो की विनर रहीं। शो खत्म होने के बाद दोनों कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए। 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma