10 साल बाद रुबीना दिलाइक ने सेलिब्रेट की अपने गांव की दीवाली, फैमिली के साथ हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मनाया त्योहार

11/11/2021 4:36:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह अपने होम टाउन में दिन स्पैंड कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें शेयर कर फैंस को वह खुद से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में रुबीना ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की और 10 साल बाद अपने गांव की दीवाली मनाने की खुशी भी व्यक्त की। एक्ट्रेस का पोस्ट फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है। 

 


दरअसल, इस बार रुबीना 10 साल बाद अपने गांव में थीं और वहां उन्होंने वहीं के रीति-रिवाजों से त्योहार मनाया। इंस्टाग्राम तस्वीरें और वीडियो शेयर हुए रुबीना ने दिखाया है कि हिमाचल में उनके गांव में दिवाली कैसे मनाई जाती है। इस मौके पर हिमाचली डांस भी किया जाता है। वीडियो में गांव के लोग हिमाचली गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने पालकी में भगवान शिव को ले रखा है। इन्हें शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा- '10 साल बाद मैंने अपने गांव में दीवाली मनाई। वहां दीवाली एक अनोखे तरीके से मनाई जाती है। लोकल म्यूजिक और डांस होता है। देवात मंदिर से हमारे देवता शिरगुल महाराज (भगवान शिव) को पालकी में निकाला जाता है। सारे गांववाले दो दिनों तक यह त्योहार मनाते हैं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

उन्होंने आगे लिखा-'लोक गीत और वहां की डिशेज आसपास के गावों के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। इसके बाद सब ठॉर माता मंदिर (दुर्गा मां) जाते हैं। ये हमारी कुलदेवी हैं और वहां जगरा की टीम इकट्ठी होती है। जगरा, दिवाली की एक लोकल टीम है। वहां सब लोग लोक गीतों पर डांस करते हैं।'


हिमाचल प्रदेश स्थित अपने गांव में दिवाली मनाई। रुबीना की खुशी का ठिकाना नहीं था। दिवाली के अलावा रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका (Jyotika Dilaik) की सगाई भी थी। रुबीना भले ही मुंबई में रह रही हैं, लेकिन वह अपनी जड़ों को नहीं भूली हैं। वह अकसर अपने हिमाचली ट्रडिशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 


काम की बात करें तो रुबीना दिलैक जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म 'अर्ध' में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा हितेन तेजवानी और राजपाल यादव भी नजर आएंगे।

Content Writer

suman prajapati