इक लड़की भीगी भागी सी..पूल में रुबीना दिलाइक ने दिखाया सिजलिंग अंदाज, टीवी की बहू के बिकिनी लुक ने मचाया तहलका

5/14/2022 2:28:11 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमर भरे अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर लोगों के दिलों में कहर ढाती हैं। वहीं अब एक बार फिर रुबीना दिलाइक ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है।

रुबीना ने अपने इंस्टा अपने इंस्टा अकाउंट पर  कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह पूल में चिल करती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो रुबीना ग्रीन बिकिनी में अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

अपने पूल लुक एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप के साथ सॉफ्ट पिंक लिप्स से परफेक्ट बनाया है। हर तस्वीर में रुबीना कैमरे को अलग-अलग पोज दे रही हैं। सूट और साड़ी पहनने वाली रुबीना  का ये बोल्ड लुक किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है।

तस्वीरों में अपनी दिलकश अदाओं से एक्ट्रेस बिजलियां गिरा रही हैं। फैंस रुबीना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तरुबीना रोहित शेट्टी के पॉपुलर रिएलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'अर्द्ध'से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राजपाल यादव,एक्टर हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे।

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma