साड़ी छोड़ बिकिनी में नजर आईं टीवी की बहू, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखाया किलर फिगर

12/21/2019 12:06:40 PM

मुंबई: एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इन दिनों वेकेशन मूड में हैं। रुबीना पति अभिनव शुक्ला और फैमिली संग फिलिपीन्स में हाॅलीडे एंजाॅय कर रही हैं। रुबीना ने वेनेकश की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में टीवी की बहू का बिकिनी लुक देखने को मिल रहा है।

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में फैंस के होश उड़ा दिए हैं। सी ग्रीन की बिकिनी में वह समुद्र किनारे पोज दे रही हैं। उन्होंने नेट का ब्लैक श्रग भी कैरी किया है।

रुबीना ने स्टाइलिश हेयरस्टाइल से अपने लुक को पूरा किया है। कुछ तस्वीरों में वह पति संग पोज दे रही हैं। रुबीना का किलर फिगर देख आपकी सांसे थम जाएंगी।

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


पर्सनल लाइफ की बात करें तो रुबिना ने साल 2018 में बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला संग शिमला में शादी रचाई थी।

कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। अभिनव शादी करने से पहले रुबीना अविनाश के साथ रिलेशनशिप में थी। अविनाश और रूबीना ने 2013 में ब्रेकअप कर लिया था 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना इन दिनों 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में नजर रही हैं। सीरियल में रुबीना ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रही हैं। रुबिना ने अपने

करियर की शुरुआत साल 2008 में सीरियल 'छोटी बहू' से की थी। इस सीरियल के बाद वह 'सास बिना ससुराल', 'पुर्नविवाह' और 'जिनी और जूजू' जैसे शोज में दमदार किरदार में दिखाई दी थीं।

Smita Sharma