पत्नी रुबीना के साथ होमटाउन पंजाब पहुंचे अभिनव शुक्ला, तस्वीर शेयर कर बोले- मां के हाथ के आलू पराठे खाने का समय

7/8/2021 10:49:56 AM

मुंबई. 'बिग बॉस 14' विनर रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला का पंजाब में भी एक घर है। अभिनव के माता-पिता पंजाब में रहते हैं। हाल ही में रुबीना और अभिनव मुंबई से माता-पिता के मिलने पंजाब पहुंच गए हैं। कपल ने अपने सुहाने सफर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में रुबीना पिंक टॉप और ग्रीन पैंट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप, लो बन और फेस मास्क से रुबीना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। रुबीना ने हाथ में पर्स कैरी किया हुआ है। वहीं अभिनव व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। जिसे अभिनव ने चेक शर्ट के साथ टीम-अप किया हुआ है। इस लुक में दोनों काफी जच रहे हैं। रुबीना और अभिनव हवाईजहाज में बैठे नजर आ रहे हैं।

कई तस्वीरों में दोनों एयरपोर्ट पर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनव ने लिखा- 'उड़ान भरने का समय, मां के आलू पराठे खाने और उनके द्वारा जमा किए गए 15 किलो आम खाने का इंतजार' वहीं रुबीना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 2 महीने 20 दिन, मैंने आपके लिए हर एक दिन गिना है @ashukla09 मेरी साथ होना और फिर एक साथ उड़ जाना। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 


काम की बात करें तो रुबीना इन दिनों शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही है। वहीं अभिनव शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग खत्म करके केपटाउन से वापिस लौटे हैं।

केपटाउन से लौटने के बाद अभिनव क्वारंटाइन में थे। अब अभिनव घर और रुबीना के पास वापिस आ चुके हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur