रिसेप्शन पार्टी में रुबीना ने पति अभिनव के साथ किया लिपलॉक, ये सेलेब्स हुए शामिल

6/29/2018 3:46:34 PM

मुंबई: न्यूली मैरिड कपल रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने हाल ही में मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी। इस दौरान टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे। सोशल मीडिया पर इनकी रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

इस दौरान रुबीना परी की तरह दिख रही हैं। उन्होंने beige कलर का सिमरी गाउन पहना था। ब्रेडेड हेयरडो और टियारा एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे थे।

वहीं अभिनव ने व्हाइट सूट पहना था। दोनों की साथ में कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे परफेक्ट कपल नजर आ रहे हैं।

रुबीना और अभिनव ने बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज दिए।

दोनों की रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे को लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

रिसेप्शन पार्टी में दृष्टि धामी अपने पति संग पहुंचीं। वहीं शरद केलकर अपनी पत्नी कीर्ति के साथ पहुंचे।

दोनों ने बेहद मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दिए।

इनके अलावा विवियन दसेना, सरगुन मेहता, निया शर्मा, अपूर्वा अग्निहोत्री पत्नी शिल्पा सकलानी के साथ। 

बता दें कि रुबीना अपनी शादी के हर फंक्शन में बेहद खूबसूरत नजर आई हैं।

एक्ट्रेस ने लुधियाना रिसेप्शन में भी वेस्टर्न लुक कैरी किया था। 

 

A post shared by Fab Occasions ™ (@thefabapp) on

 

Punjab Kesari