रुबीना-अभिनव की लाइफ में आईं नन्हीं प्रिसेंस, क्यूट सी बच्ची का गॉड पैरेंट्स बना कपल

11/19/2022 9:29:50 AM

मुंबई: रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला टीवी इंडस्ट्री से सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों काम में चाहे कितना भी बिजी क्यों ना हो एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को एक-दूजे के लिए अपने प्यार का इजहार करते देखा जाता है। दोनों साल 21 जून 2018 में शादी के बंधन में बंधे। वहीं शादी के 4 साल बाद कपल की लाइफ में एक नन्हीं प्रिसेंस की एंट्री हुई।

इस बात की जानकारी खुद रुबीना ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपनी नन्हीं परी से भी मिलवाया। अब अगर आप सोच रहे होंगे कि कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। ना ही रुबीना मां बनी हैं और ना ही कपल ने बच्चे को गोद लिया है।

दरअसल, कपल एक प्यारी सी बेटी का  गॉड पैरेंट्स बना है यानि दोनों उसकी परवरिश में सहयोग करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

शेयर किए वीडियो में अभिनव शुक्ला बच्ची के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं रुबीना इन पलों को कैमरों में कैद रह रही हैं। रुबीना ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा-'हम धन्य हैं कि आपने हमें गॉडपेरेंट्स के तौर पर चुना।'

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे। इनके रिश्ते में इस बीच काफी उतार-चढ़ाव भी आए। यहां तक कि तलाक तक भी नौबत पहुंच गई थी हालांकि कपल ने ऐसा नहीं किया और अपने रिश्ते को एक और मौका देने के बारे में सोचा।

रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के एक एपिसोड में रुबीना ने इस बात का खुलासा किया था कि दोनों के बीच चीजों को लेकर काफी मतभेद रहे। इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। जिस समय दोनों 'बिग बॉस' के घर में गए थे तो दोनों का रिश्ता मुश्किलों से गुजर रहा था। लेकिन, इसके बाद भी दोनों ने किसी को यह जाहिर नहीं होने दिया था कि उनके बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। शो में दोनों एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे। इस दौरान इन्होंने एक-दूसरे को ज्यादा वक्त दिया और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की। कोशिश रंग लाई। दोनों के गिले-शिकवे दूर हो गए और एक खूबसूरत जोड़ी टूटने से बच गई।

Content Writer

Smita Sharma