Bigg Boss 14: रोते हुए रुबिना ने खोला राज, नवंबर के बाद पति अभिनव से लेने वाली थी तलाक,एक-दूसरे को द

11/30/2020 12:35:50 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' अब अपने आखिरी मोड़ पर है। शो में  कई उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बीते वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान शो के होस्ट ने सलमान ने  बताया था कि इस बार बिग बॉस का फिनाले वीक जनवरी की बजाय अगले हफ्ते होगा।

 

इसके साथ ही सलमान ने रुबीना दिलाइक को सीजन की पहली कंफर्म फाइनलिस्ट घोषित कर दिया। रुबीना के साथ उनके पति अभिनव शुक्ला भी शो का हिस्सा हैं।

एक टास्क के दौरान रुबीना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। टास्क दौरान रुबिना ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वे और अभिनव तलाक लेना चाहते थे।रुबीना कहती हैं कि उन्होंने तलाक के बारे में सोचने के लिए नवंबर तक का वक्त दिया था।

इसी बीच 'बिग बॉस 14' का ऑफर उनके पास आया।इस शो में हिस्सा लेने का एक कारण यह भी था कि वे साथ में वक्त बिता सकें। रुबीना कहती हैं कि उन्होंने तलाक के बारे में सोचने के लिए नवंबर तक का वक्त दिया था। रुबीना ये बताते हुए रो पड़ती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

जानकारी के लिए बता दें कि 'बिग बॉस 14' में एंट्री के वक्त भी रुबीना और अभिनव से शो में मौजूद एक गेस्ट ने पूछा था कि उनके रिश्ते में अनबन की खबरें थीं इसमें कितनी सच्चाई है। इस पर अभिनव ने कबूल किया था कि उनके लिए बीता कुछ समय बहुत मुश्किलों भरे रहे हैं।

बता दें कि रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की शादी दो साल पहले जून, 2018 में  हुई थी। रुबीना के होम टाउन शिमला में शादी की सारी रस्में निभाई गई थी। इसके बाद दोनों ने मुंबई आकर अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। 

Smita Sharma