10 महीने बाद जेल में सज़ा काट वापिस लौटीं रुबी टंडन, एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर हुईं इमोशनल

5/19/2018 11:40:56 AM

 मुंबई: टीवी एक्टर अमित टंडन की पत्नी रुबी टंडन हाल ही में 10 महीने दुबई की जेल में सज़ा काट के वापिस आ गई हैं। हाल ही में रुबी से मिलने उनकी बेटी जियाना दुबई एयरपोर्ट पहुंची।

वहीं अपनी मां को देखते ही जियाना दौड़ते हुए मम्मी रुबी के पास पहुंची और उन्हें गले लगा लिया। उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैँ। मां-बेटी का ये मोमेंट काफी इमोशनल कर देने वाला है क्योंकि जियाना अपनी मां रूबी से 10 महीने बाद मिली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रूबी दुबई के अल राफा जेल में थीं। 

ये था पूरा मामला

रुबी पर आरोप था कि उन्होंने दुबई के हेल्थ अफसरों को धमकाया था। बताया जाता है कि रूबी दुबई में एक इवेंट में भाग लेने गई थी। जब तक रूबी जेल में रहीं, अमित टंडन उन्हें बाहर लाने के लिए दौड़ते भागते रहे। इन दस महीनों में उन्होंने बेटी जियाना का भी पूरा ख्याल रखा। 

बता दें कि रूबी मुंबई के अंधेरी में एक नामी डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। उनके क्लाइंट्स में टीवी और बॉलीवुड के कई एक्टर हैं। 

Punjab Kesari