''हमें भारत से जोड़े रखता है'' जहां भी जाते हैं भगवान को साथ रखतें हैं ''RRR'' स्टार Ram Charan

3/14/2023 4:06:02 PM

मुंबई। 'आरआरआर' स्टार राम चरण, जो एक बहुत ही धार्मिक हैं। उनका ये छोटा सा मंदिर उनके साथ लॉस एंजिल्स भी गया जब उन्होंने ऑस्कर के लिए प्रचार किया। राम चरण ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा, "मैं जहां भी जाता हूं, मैं और मेरी पत्नी एक छोटा सा मंदिर स्थापित करते हैं, यह हमें हमारी ऊर्जा और भारत से जोड़े रखता है।" वीडियो में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियों की पूजा करते हुए दिखाया गया है।

आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू ने बेस्ट ऑरिडिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता और संगीतकार एमएम कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस पुरस्कार स्वीकार करने के लिए मंच पर गए। दीपिका पादुकोण ने गायक राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव को प्रेसेंट किया।

राम अगली बार ‘आरसी 15’ में दिखाई देंगे जो शंकर द्वारा निर्देशित है। अभिनेता तेलुगु फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ एक्ट करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News