न चप्‍पल..न नॉनवेज...RRR स्टार राम चरण ने रखा 41 दिनों का महाव्रत! मुंबई में नंगे पांव नजर आए एक्टर

4/4/2022 5:40:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार राम चरण फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। हाल ही में एक्टर फिल्म RRR रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का ताबड़तोड़ प्यार मिल रहा है।  बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है। सिर्फ हिंदी वर्जन से RRR 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। फिल्म की रिलीजिंग के बाद एक्टर की सफलता सातवें आसमान पर है। हाल ही में आरआरआर स्टार को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया, जहां वो नंगे पांव नजर आए। उन्होंने बिना चप्‍पल या जूते के एयरपोर्ट पर देख लोग काफी हैरान रह गए। इसे लेकर राम चरण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


रविवार को राम चरण मुंबई में एयरपोर्ट के बाद बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर भी नजर आए। इस दौरे के दौरान वह नंगे पांव ही रहे। ब्लैक कुर्ते पैजामे में सुपरस्टार काफी डैशिंग लगे। फैंस को एक्टर का ये लुक काफी पसंद आया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं फैंस उनके नंगे पांव यूं घूमने को लेकर भी सवाल करते दिखे। एक यूजर ने लिखा, 'बॉलिवुड को इन लोगों से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। फिल्‍म बनाने से लेकर जमीन से जुड़कर कैसे रहा जाता है। सबकुछ।' 

 


वहीं एक यूजर ने राम चरण के नंगे पांव होने के पीछे का कारण बताते हुए लिखा, 'यह दक्ष‍िण भारत की एक परंपरा है, जिसे अयप्‍पा दीक्षा कहते हैं। यह 41 दिनों तक चलती है। इसमें 41 दिनों अपना सबकुछ भगवान को समर्पित कर देते हैं। न चप्‍पल पहनते हैं, न नॉनवेज खाते हैं। जमीन पर सोते हैं।' इसके साथ ही फैन ने बताया कि राम चरण हर साल यह काम करते हैं।

 

 

 

Content Writer

suman prajapati